Wednesday, 21 December 2011

'राधा जू मेरी करुणामयी सरकार

राधा जू मेरी करुणामयी सरकार
राधा जू मम जीवन प्राण आधार
राधा जू मेरी दयामयी सरकार
जय राधे राधे राधे जय राधे राधे राधे
राधा जू मेरी करुणामयी सरकार ''

निज भक्ति का भाव जगा दो
श्याम जू मोहे श्याम से मिला दो
मेरा भाव करो स्वीकार
राधा जू मेरी करुणामयी सरकार ''
जय राधे राधे राधे जय राधे राधे राधे

लाडली जू तेरे लाड का प्यासा
अब तो आके दे दो दिलासा
मैं तो कबसे खड़ी हूँ तेरे द्वार
राधा जू मेरी करुणामयी सरकार ''
जय राधे राधे राधे जय राधे राधे राधे

जय जय श्री राधे
जय हो बरसाने वारी की

करुना रस बरसाने वाली राधिका किशोरी की जय




No comments:

Post a Comment