Tuesday, 4 October 2011

करूणानिधि मेरे स्वामी

मेरे श्याम मेरे मुरारी, करूणानिधि मेरे स्वामी
करो माफ़ जितनी भी भूले की हमने
ले लो शरण में अपनी अब तो स्वामी
हम हैं राही भूले तेरे दर के
शरण में लो,कृपा करो , हे नाथ मेरे दया करो
मुझे पानी का कतरा बनाओ
उसे यमुना जी में मिलाओ
यमुना जी में आके अपने चरण लगाओ
मोहे चरणों में अपने समाओ
मेरे श्याम मेरे मुरारी, करुणानिधि मेरे स्वामी



॰॥जय श्री राधे कृष्ण॥॰

No comments:

Post a Comment